गोरखपुर में जमीन विवाद ने लिया गंभीर रूप: महिला ने लगाए जालसाजी और यह गंभीर आरोप
खजनी थाना क्षेत्र के ग्राम डोहरिया प्राणनाथ में जमीन विवाद अब गंभीर और संवेदनशील मामला बन गया है। गांव की निवासी भानमती ने कुछ लोगों पर जमीन हड़पने की कोशिश, जालसाजी और लगातार जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से एफआईआर की मांग की।