Haridwar News: रामकृष्ण मिशन अस्पताल पर उठा सवाल, गार्ड की जिद ने परिजनों को किया मजबूर, बेटी का शव उठाकर निकले कंधों पर
हरिद्वार के कनखल स्थित प्रतिष्ठित रामकृष्ण मिशन (बंगाली) अस्पताल से गुरुवार को एक ऐसा मामला सामने आया जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल गेट पर तैनात गार्ड की जिद और अमानवीय रवैये के कारण उन्हें मृतका का शव अपने कंधों पर उठाकर अस्पताल से बाहर ले जाना पड़ा।