हिंदी
संत कबीर नगर: जनपद के बेलहर कला थाना क्षेत्र निवासी मृतक सूर्यकांत के परिजनों ने मामले में न्याय न मिलने पर डीएम से मुलाकात की और दोषियों के खिलाफ सजा की मांग की।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मामला बेलहर कला थाना क्षेत्र के बरगदवा खुर्द का है।

जानकारी के अनुसार बरगदवा खुर्द निवासी लापता युवक का शव 4 दिसंबर को गांव के सिवान में बरामद हुआ था। जिस पर पीड़ित परिवार ने आत्मदाह की चेतावनी भी दी थी।

मृतक के पिता चतुर्भुज मिश्र ने बताया कि मामला दर्ज के बाद भी पुलिस ने आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपियों पर कार्रवाई ना होने से परिजनों ने डीएम से की मुलाकात
परिजनों के साथ ब्राह्मण समाज के नेता राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने डीएम से की मुलाकात की और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की।
मामला संज्ञान में आने के बाद डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने परिजनों को शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।
सुनिये भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल क्या कह रहे हैं:
Published : 30 December 2024, 6:48 PM IST
Topics : Appealed dead DM Family members HindiNews ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist Sant Kabir Nagar TrendingNews youth