गोरखपुर: दुकान के अंदर 3 दिन से पड़ी थी लाश, बदबू ने खोला राज
गोरखपुर शहर के व्यस्त गोलघर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बंद दुकान से तेज बदबू आने पर अंदर 25 वर्षीय युवती की सड़ी-गली लाश बरामद हुई। सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शटर खोलकर अंदर दाखिल हुई तो केबिन के भीतर युवती का शव पड़ा मिला।