कुमाऊं हेली सेवा बनी विकास की नई उड़ान, धामी सरकार की पहल से बदला पहाड़ों का सफर
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा फरवरी 2024 में शुरू की गई कुमाऊं हेली सेवा आज पहाड़ी जीवन में नई उम्मीदें जगा रही है। हल्द्वानी से चम्पावत, पिथौरागढ़, मुनस्यारी, बागेश्वर और अल्मोड़ा तक संचालित यह सेवा अब केवल परिवहन का साधन नहीं, बल्कि पर्यटन, रोजगार और विकास का माध्यम बन चुकी है।