नैनीताल में सर्दियों का जादू: विंटर कॉर्निवाल 22 दिसंबर से, होगी बॉलीवुड और लोक संस्कृति की रंगीन प्रस्तुतियां
नैनीताल में 22-25 दिसंबर तक विंटर कॉर्निवाल आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में ट्रैकिंग, बोट रेस, फूड फेस्टिवल और बॉलीवुड स्टार नाइट जैसी आकर्षक प्रस्तुतियां होंगी। स्थानीय कलाकार और सांस्कृतिक कार्यक्रम पर्यटकों को पहाड़ की संस्कृति से परिचित कराएंगे।