हिंदी
राशन डीलर की मनमानी पर लगेगा ब्रेक (Img- AI)
New Delhi: अगर आप भी राशन कार्डधारक हैं और कोटेदार की मनमानी, कम राशन मिलने या कार्ड में सुधार न होने जैसी समस्याओं से परेशान हैं, तो आपके लिए राहत भरी खबर है। अब आपको अपनी शिकायतों के निपटारे के लिए न तो सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ेंगे और न ही घंटों लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ेगा।
खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग (DFPD) ने आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अन्न सहायता (Anna Sahayata) नाम से एक हाईटेक और बेहद आसान WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू की है। इसके जरिए आप अपने मोबाइल से ही सीधी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
अन्न सहायता चैटबॉट का इस्तेमाल करना बेहद सरल है। अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए बस इन आसान स्टेप्स का पालन करें:
1. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में केंद्र सरकार का हेल्पलाइन नंबर 9868200445 सेव कर लें।
2. अपना WhatsApp खोलें और इस नंबर पर Hi या नमस्ते लिखकर भेजें।
3. चैट में अपनी पसंदीदा भाषा (जैसे हिंदी, अंग्रेजी, बांग्ला आदि) का चयन करें।
4. पहचान की पुष्टि के लिए अपना राशन कार्ड नंबर और पहचान पत्र से जुड़े आवश्यक विवरण दर्ज करें।
5. इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहे विकल्पों में से अपनी समस्या (जैसे राशन कम मिलना, तौल में गड़बड़ी, डीलर का व्यवहार या कार्ड में बदलाव) चुनें।
6. अपनी शिकायत का पूरा ब्योरा लिखकर सबमिट कर दें।
WhatsApp से भर रही है फोन की मेमोरी? तुरंत ऑन करें ये हिडन फीचर, हमेशा खाली रहेगा आपका स्मार्टफोन
जैसे ही आपकी शिकायत सबमिट होगी, आपको तुरंत WhatsApp पर एक रजिस्ट्रेशन नंबर (शिकायत संख्या) प्राप्त होगा। इस नंबर के जरिए आप कभी भी अपने फोन से ही जान सकेंगे कि आपकी शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई है और समस्या का समाधान कब तक होगा।
अगर किसी वजह से आप WhatsApp का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। सरकार ने शिकायत दर्ज कराने के लिए अन्य टोल-फ्री नंबर और डिजिटल प्लेटफॉर्म भी उपलब्ध कराए हैं:
अब दोस्तों का जन्मदिन भूलना होगा नामुमकिन, WhatsApp ला रहा है होश उड़ाने वाला यह नया फीचर
1. IVRS हेल्पलाइन: टोल फ्री नंबर 14457 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
2. राष्ट्रीय हेल्पलाइन: 1967 या 1800-180-2084 पर कॉल करके अधिकारी से बात कर सकते हैं।
3. मेरा राशन ऐप: गूगल प्ले स्टोर से 'Mera Ration' ऐप डाउनलोड करके भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
Location : New Delhi
Published : 1 August 2026, 12:36 PM IST
No related posts found.