हिंदी
OnePlus Nord 6 5G का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। अब यह स्मार्टफोन भारत में जल्द ही लॉन्च होने वाला है, जिसकी जानकारी खुद कंपनी ने शेयर की है। इस हैंडसेट के अंदर कई कमाल के फीचर्स मिलेंगे। जिससे फोन के दीवाने के लिए बड़ी खुशखबरी है।
OnePlus Nord 6 ने स्मार्टफोन बाजार में मचाई हलचल (इमेज सोर्स- इंटरनेट)
New Delhi: OnePlus Nord 6 फोन लॉन्च से पहले काफी चर्चा में है। इसकी लॉन्च डेट कंफर्म हो चुकी है। अब इसकी प्राइसिंग भी लीक हो गई है। साथ ही फोन के मेन स्पेसिफिकेशंस भी खूब चर्चा में हैं। यह स्मार्ट फोन 7 अप्रैल को लॉन्च होने जा रहा है। फोन का लाइव इवेंट वन प्लस के अधिकारिक YouTube चैनल पर संभावित है। इसके अलावा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी यह इवेंट देखा जा सकता है।
OnePlus Nord 5 का अपग्रेड मॉडल होगा, जिसको कई स्तर पर अपडेट किया गया है। प्रोसेसर से लेकर बैटरी तक को बेहतर किया गया है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ऐमेजॉन इंडिया से इसकी सेल शुरू की जाएगी। यह हैंडसेट तीन कलर वेरिएंट होलोग्राफिक क्विक सिल्वर, फ्रेस मिंट और लो रिफ्लेक्शन पिच ब्लैक कलर में दिया गया है।
फोन में 9000mAh की विशाल बैटरी मिलने वाली है। फोन में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट मिलने वाला है। इसके अलावा कई और स्पेसिफिकेशंस इस फोन में देखने को मिलेंगे।
भारत में OnePlus Nord 6 की अनुमानित कीमत 35 हजार रुपये के करीब रखी गई है। हालांकि कंपनी की ओर से इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है।
Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे को लेकर जेडीयू ने दिया ये बड़ा बयान
OnePlus Nord 6 के लॉन्च से पहले अधिकतर स्पेसिफिकेशंस बाहर आ गए हैं। फोन का सबसे बड़ा हाइलाइट इसकी बैटरी होगी। इस फोन में कंपनी 9000mAh की बैटरी देने जा रही है। साथ में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी बताया गया है। यह फोन Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट से लैस होगा। फोन में 6.78 इंच का हाई रिजॉल्यूशन डिस्प्ले बताया गया है।
फोन में 1.5K OLED पैनल देखने को मिल सकता है। इसमें 165Hz का रिफ्रेश रेट होगा। यह 165fps पर हैवी गेमिंग भी कर सकेगा।
OnePlus Nord 6 5G में पावरफुल परफॉर्मेंस देने के लिए क्वालकॉम स्नेपड्रेगन 8s Gen 4 चिपसेट का यूज किया गया है। लॉन्चिंग के दिन इस स्मार्टफोन को लेकर और डिटेल्स को शेयर किया गया है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा और एक LED फ्लैश लाइट का यूज किया गया है।
Amazon India पर फोन खरीद के लिए उपलब्ध होगा। इसके लिएMicrosite भी लाइव हो चुकी है। इसके अलावा OnePlus अधिकारिक वेबसाइट से भी इसे खरीदा जा सकेगा। साथ ही ऑफलाइन रिटेल पार्टनर्स से भी इसको खरीदा जा सकेगा। यह फोन भारत में 5G को सपोर्ट करेगा।