OnePlus का बड़ा धमाका: अगले महीने भारत में एंट्री करेगी नई ‘N’ सीरीज, 20 हजार से कम में मिलेगा प्रीमियम अनुभव

OnePlus अगले महीने भारत में अपनी नई और किफायती 'N' सीरीज लॉन्च कर सकता है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, 20,000 रुपये से कम कीमत वाले इन बजट स्मार्टफोन्स में यूजर्स को वनप्लस का सिग्नेचर OxygenOS और स्मूद परफॉर्मेंस का एक्सपीरियंस मिलेगा।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 9 June 2026, 3:53 PM IST
google-preferred

New Delhi: प्रीमियम और मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में अपनी खास पहचान बनाने के बाद, दिग्गज टेक कंपनी OnePlus अब भारत के बजट स्मार्टफोन मार्केट पर कब्जा करने की तैयारी में है। टिपेस्टर योगेश बरार के हवाले से आई 'स्मार्टप्रिक्स' की एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी 'N' ब्रांडिंग के तहत किफायती स्मार्टफोन्स के एक बिल्कुल नए लाइनअप पर काम कर रही है।

इस संभावित सीरीज के कुछ मॉडल्स की कीमत 20,000 रुपये से भी नीचे रहने की उम्मीद है। वनप्लस का यह कदम ब्रांड को अपने ट्रेडिशनल फ्लैगशिप और मिड-रेंज से दायरा बढ़ाकर उस बड़े कंज्यूमर बेस तक पहुंचने में मदद करेगा, जहां फिलहाल चीनी ब्रांड्स का दबदबा है।

एक नहीं, स्मार्टफोन्स की पूरी 'फैमिली' लॉन्च करने की है प्लानिंग

लीक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि OnePlus भारतीय बाजार में सिर्फ कोई एक सिंगल हैंडसेट उतारने की योजना नहीं बना रहा है। इसके बजाय, कंपनी अलग-अलग प्राइस पॉइंट्स और बजट फ्रेंडली बायर्स की जरूरतों को टारगेट करते हुए 'N' सीरीज स्मार्टफोन्स की एक पूरी रेंज (फैमिली) डेवलप कर रही है।

भारत के सबसे कॉम्पिटिटिव स्मार्टफोन सेगमेंट्स में से एक (15 से 20 हजार रुपये) में इस नई सीरीज के आने से वनप्लस को देश के टियर-2 और टियर-3 शहरों के ग्राहकों तक अपनी पहुंच बढ़ाने में बहुत बड़ी मदद मिल सकती है।

OnePlus Nord 6: वन प्लस नौर्ड इस तारीख को होगा लॉन्च, जानिए इसके दमदार फीचर और प्राइस

मौजूदा 'Nord' सीरीज से भी कम होगी कीमत

हालांकि अभी तक इन अपकमिंग फोंस के आधिकारिक स्पेसिफिकेशन्स सामने नहीं आए हैं, लेकिन इस लीक की सबसे बड़ी यूएसपी (USP) इसकी बेहद कम कीमत है। वर्तमान समय में OnePlus Nord CE 6 Lite भारत में कंपनी का सबसे किफायती स्मार्टफोन है, जिसकी शुरुआती कीमत 20,999 रुपये है।

नई 'N' सीरीज इससे भी नीचे के प्राइस सेगमेंट में कदम रखेगी। इस किफायती दाम में भी ग्राहकों को वनप्लस का सिग्नेचर 'OxygenOS' सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस, क्लीन यूआई और स्मूद परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है, जो पहली बार वनप्लस खरीदने वाले ग्राहकों को काफी आकर्षित करेगा।

'N' का मतलब 'Nord' नहीं; जुलाई में हो सकता है बड़ा डेब्यू

यहां यह ध्यान देना जरूरी है कि यह नई 'N' सीरीज, मौजूदा नॉर्ड (Nord) लाइनअप से पूरी तरह अलग कंपनी का एक स्ट्रेटेजिक एक्सपांशन हो सकती है। हालांकि, ब्रांडिंग और नामकरण को लेकर बाजार में थोड़ी अनिश्चितता जरूर है कि क्या इन्हें पूरी तरह स्वतंत्र सीरीज के रूप में पेश किया जाएगा या फिर किसी तरह Nord फैमिली के सब-ब्रांड के रूप में जोड़ा जाएगा। उपलब्धता की बात करें तो, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ये नए स्मार्टफोन जुलाई महीने में भारत में दस्तक दे सकते हैं।

OnePlus 15T का कैमरा होगा खास, सामने आए नए जबरदस्त फीचर्स

भले ही OnePlus ने अभी तक इस सीरीज के वजूद को लेकर कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं दी है, लेकिन अगर यह टाइमलाइन और 20 हजार से कम की कीमत सच साबित होती है, तो यह देश में वनप्लस का अब तक का सबसे अफोर्डेबल स्मार्टफोन लाइनअप बन जाएगा।

Location :  New delhi

Published :  9 June 2026, 3:53 PM IST

Advertisement