हिंदी
iPhone 17 अभी खरीदें या iPhone 18 का करें इंतजार (फोटो सोर्स-इंटरनेट)
New Delhi: ऐप्पल ने पिछले साल सितंबर में iPhone 17 को कई बड़े अपग्रेड्स के साथ लॉन्च किया था। दमदार परफॉर्मेंस, 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और नए चिपसेट जैसे फीचर्स की वजह से यह फोन यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय बना हुआ है। यही कारण है कि 2026 की पहली तिमाही में यह सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन्स में शामिल रहा। अब कंपनी iPhone 18 की तैयारी में जुट चुकी है, जिसे अगले साल फरवरी-मार्च में लॉन्च किए जाने की चर्चा है। ऐसे में कई लोग कंफ्यूज हैं कि उन्हें अभी iPhone 17 खरीदना चाहिए या फिर iPhone 18 का इंतजार करना बेहतर रहेगा।
लॉन्च के करीब 7-8 महीने बाद भी iPhone 17 एक प्रैक्टिकल और भरोसेमंद ऑप्शन बना हुआ है। खासकर उन यूजर्स के लिए जो अभी iPhone 13 या iPhone 14 जैसे पुराने मॉडल इस्तेमाल कर रहे हैं। नए मॉडल में बेहतर कैमरा क्वालिटी, स्मूद डिस्प्ले, तेज परफॉर्मेंस और शानदार बैटरी ऑप्टिमाइजेशन देखने को मिलता है।
iPhone 17 और Galaxy S25 Ultra पर धमाकेदार छूट, अब स्मार्टफोन खरीदना हुआ आसान
इसके अलावा कई ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर इस फोन पर डिस्काउंट ऑफर भी दिए जा रहे हैं। ऐसे में कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स वाला आईफोन खरीदना चाहने वालों के लिए यह फायदे का सौदा साबित हो सकता है। जो लोग तुरंत फोन अपग्रेड करना चाहते हैं, उनके लिए iPhone 17 एक संतुलित और सुरक्षित च्वॉइस माना जा रहा है।
iPhone 18 को लेकर फिलहाल कई तरह की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स में इसे मामूली अपग्रेड बताया जा रहा है, जबकि कई लीक्स में दावा किया गया है कि नया आईफोन बड़े डिजाइन बदलावों के साथ आ सकता है।
कहा जा रहा है कि कंपनी इसमें अपडेटेड कैमरा हार्डवेयर और ऑन-डिवाइस AI फीचर्स दे सकती है। इसके अलावा नया चिपसेट फोन की परफॉर्मेंस को और तेज बना सकता है। बैटरी एफिशिएंसी में भी सुधार किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
सबसे खास बात यह है कि ऐप्पल इसकी कीमत को लेकर आक्रामक रणनीति अपना सकती है। माना जा रहा है कि iPhone 18 को लगभग iPhone 17 की शुरुआती कीमत पर ही लॉन्च किया जा सकता है।
अगर आपके पास 3-4 साल पुराना आईफोन है और आपको तुरंत नया फोन चाहिए, तो डिस्काउंट के साथ iPhone 17 खरीदना समझदारी भरा फैसला हो सकता है। इसमें मिलने वाले मॉडर्न फीचर्स आने वाले कई सालों तक बेहतर एक्सपीरियंस देंगे और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट भी मिलते रहेंगे।
वहीं, अगर आप लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और नए डिजाइन वाले आईफोन का इंतजार कर सकते हैं, तो iPhone 18 आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। खासकर उन यूजर्स के लिए जो हर बार नया और सबसे एडवांस्ड मॉडल इस्तेमाल करना पसंद करते हैं।
Location : New Delhi
Published : 17 May 2026, 2:18 PM IST