iPhone 17 और Galaxy S25 Ultra पर धमाकेदार छूट, अब स्मार्टफोन खरीदना हुआ आसान

iPhone 17 अब 45,000 रुपये से कम में क्रोमा सेल में उपलब्ध, पुराने फोन पर एक्सचेंज बोनस और Tata Neu Coins के साथ। Samsung Galaxy S25 Ultra पर भी 35,000 रुपये तक की बचत, स्मार्टफोन खरीदने का ये सही समय है।

Updated : 12 May 2026, 1:19 PM IST
google-preferred

New Delhi: दुनिया में इस साल सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल iPhone 17 पर अब तक की सबसे बड़ी छूट मिल रही है। क्रोमा की Everything Apple Sale में यह फोन अब 45,000 रुपये से भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। अगर आप पहले इस फोन को अपने बजट की वजह से नहीं खरीद पाए थे, तो अब यह सुनहरा मौका है।

iPhone 17 के फीचर्स

Apple ने iPhone 17 में प्रो मॉडल्स जैसी 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी है, जिसे यूज़र्स ने काफी पसंद किया है। इस फोन में A19 चिपसेट लगा है, जो हैवी टास्क को आसानी से संभाल लेता है। कैमरा की बात करें तो रियर में 48MP प्राइमरी सेंसर और 48MP अल्ट्रावाइड लेंस वाला डुअल कैमरा सेटअप है। फ्रंट में 18MP सेंटर स्टेज कैमरा लगा है। इन अपग्रेड्स के कारण iPhone 17 की लोकप्रियता बढ़ी है।

2026 की पहली तिमाही में iPhone 17 ने दुनियाभर में सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की और इसके पास 6 प्रतिशत मार्केट शेयर है।

iPhone पर फोटो एडिटिंग का तरीका होगा पूरी तरह नया, iOS 27 में मिलेंगे जबरदस्त एडवांस फीचर्स

क्रोमा पर मिल रही बड़ी बचत

भारत में iPhone 17 की शुरुआत कीमत 82,900 रुपये थी। अब क्रोमा की सेल में इसे 45,000 रुपये से कम में खरीदा जा सकता है।

इस सेल में कई बेनेफिट्स मिल रहे हैं-

  • पुराने फोन पर 23,500 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू
  • 8,000 रुपये तक का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस
  • 1,658 रुपये का डिस्काउंट कूपन
  • 4,974 रुपये की Tata Neu Coins बेनेफिट

इन सभी को मिलाकर नया iPhone 17 केवल 44,768 रुपये में खरीदा जा सकता है। हालांकि फाइनल कीमत स्टोर और सिटी के हिसाब से थोड़ी ऊपर-नीचे हो सकती है। यह ऑफर 16 मई तक लाइव रहेगा।

iPhone और Samsung को टक्कर देने आ रहा Xiaomi 18, फीचर्स लीक ने बढ़ाई मार्केट में हलचल

Samsung Galaxy S25 Ultra पर भी छूट

iPhone 17 के साथ-साथ Samsung Galaxy S25 Ultra पर भी भारी डिस्काउंट मिल रहा है। भारत में इस फोन की लॉन्च कीमत 1,29,999 रुपये थी, लेकिन अभी टाइटैनियम सिल्वरब्लू कलर ऑप्शन केवल 97,999 रुपये में उपलब्ध है।

इसके अलावा इस फोन पर 4,500 रुपये तक के बैंक ऑफर भी दिए जा रहे हैं। इस तरह यूजर्स इसे असली कीमत से 35,000 रुपये सस्ता खरीद सकते हैं।

Location :  New Delhi

Published :  12 May 2026, 1:19 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement