हिंदी
प्रतीकात्मक छवि (सोर्स- Pinterest)
New Delhi: Google ने अपने यूजर्स के काम को और आसान बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। मई में आयोजित हुए Google I/O 2026 इवेंट में कंपनी ने जिन एडवांस AI फीचर्स को शोकेस किया था, वे अब रोलआउट होने के बेहद करीब हैं। Google ने Gmail, Google Docs और Google Keep के लिए नए कन्वर्सेशनल AI टूल्स की टेस्टिंग शुरू कर दी है। ये AI-powered वॉइस फीचर्स यूजर्स को टाइप करने के बजाय केवल वॉयस कमांड्स (बोलकर) के जरिए नोट्स ऑर्गनाइज करने और रोजमर्रा के काम पूरे करने में मदद करने के लिए डिजाइन किए गए हैं।
Google ने अपनी एनुअल Google I/O डेवलपर कॉन्फ्रेंस के दौरान इन नए AI फीचर्स की झलक दिखाई थी और इनके Gmail, Google Docs और Google Keep पर आने की उम्मीद जताई थी। डेमोंस्ट्रेशन के दौरान, टेक दिग्गज ने कन्फर्म किया था कि ये लेटेस्ट कन्वर्सेशनल फीचर्स इस साल गर्मियों के अंत तक रोलआउट होना शुरू हो जाएंगे। अब फॉर्मल लॉन्च से पहले, Google इन नए कन्वर्सेशनल टूल्स की Gmail और Keep में टेस्टिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है। संभावना जताई जा रही है कि इन फीचर्स को कंपनी की अपकमिंग Pixel 11 सीरीज के साथ रिलीज किया जा सकता है।
Tech News: टेलीफोटो कैमरा से लेकर शानदार डिस्प्ले तक, Xiaomi 18 में जानें क्या होगा खास?
Google Keep और Gmail के इन कन्वर्सेशनल AI फीचर्स को 9to5Google द्वारा अमेरिका (US) में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। इस बीच, Android Authority भी कंपनी के नोट्स एप Google Keep पर लाइव चैट फंक्शनैलिटी को इनेबल करने में कामयाब रहा। पब्लिकेशन द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट्स से पता चलता है कि यह नया फीचर किस तरह काम करेगा और इसका इंटरफेस कैसा होगा।
सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, Google Keep एप में पहले से मौजूद 'क्रिएट ए नोट' बटन के ठीक ऊपर एक लाइव फ्लोटिंग एक्शन बटन (FAB) दिया गया है। इस बटन पर टैप करते ही एक वॉयस-सेंट्रिक इंटरफेस खुल जाता है। इसकी मदद से यूजर्स टाइप करने के बजाय सिर्फ बोलकर नए नोट्स बना सकते हैं या पुराने नोट्स को एडिट कर सकते हैं। यह इंटरफेस यूजर्स को रिमाइंडर्स सेट करने की सुविधा भी देता है, लेकिन वे रिमाइंडर्स सीधे Google Tasks पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे। इस वॉयस इंटरफेस के नीचे की तरफ माइक्रोफोन को म्यूट करने, वॉयस इंस्ट्रक्शन्स सबमिट करने या मौजूदा वॉयस इनपुट को कैंसिल करने के लिए खास बटन दिए गए हैं।
एक टेलीग्राम चैनल ने यह भी पॉइंट आउट किया है कि इसी तरह का वॉयस-सेंट्रिक इंटरफेस Gmail में भी उपलब्ध है। हालांकि, यह फीचर फिलहाल चुनिंदा यूजर्स के लिए ही उपलब्ध होने की उम्मीद है।
Tech News: सितंबर 2026 में आ सकता है Apple का अल्ट्रा-स्लिम iPhone, मिलेंगे दमदार अपग्रेड्स
Google ने Google I/O 2026 में इन तीनों प्लेटफॉर्म्स के लिए कन्वर्सेशनल AI फीचर्स की घोषणा की थी, जो इस प्रकार काम करेंगे-
Google Keep: यह अपडेट आने के बाद Google Keep यूजर्स के बोले गए शब्दों को खुद-ब-खुद ऑर्गनाइज्ड नोट्स और लिस्ट में बदल देगा।
Docs Live: यह फीचर यूजर्स को वॉयस कमांड्स के जरिए आइडियाज पर ब्रेनस्टॉर्म करने, पहला ड्राफ्ट तैयार करने और डॉक्यूमेंट्स को बेहतर बनाने की सुविधा देता है। यह यूजर्स की परमिशन से Gmail, Drive, Chat और वेब से डेटा निकालने में भी कैपेबल है।
Gmail Live: इसे यूजर्स के इनबॉक्स को सर्च करने और उनके ईमेल से जुड़े सवालों के जवाब देने के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया है।
कंपनी ने इन नए कन्वर्सेशनल AI फीचर्स के लिए अभी किसी स्पेसिफिक रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है। लेकिन यह कन्फर्म किया है कि ये नए फंक्शन्स इस साल गर्मियों में अमेरिका में Google AI Pro, Google AI Ultra और एंड्रॉयड व iOS पर एलिजिबल Workspace यूजर्स के लिए रोलआउट होना शुरू हो जाएंगे। ये नए टूल्स अपकमिंग Pixel 11 सीरीज के लॉन्च के आस-पास सभी के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।
Location : New Delhi
Published : 2 July 2026, 9:32 AM IST
Topics : Gmail Live Update Google AI Pro Ultra Google Docs Voice AI Google Keep Conversational Tools tech news