Amazon Prime Day और Flipkart GOAT सेल का महाधमाका शुरू, iPhone और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान पर मिल रहा है छप्परफाड़ डिस्काउंट

Amazon Prime Day और Flipkart GOAT सेल 2026 लाइव हो चुकी है! iPhone 17 की कीमत हुई ₹70,990 और OnePlus 13 पर मिल रही है 25% की छूट। इलेक्ट्रॉनिक्स और गैजेट्स पर 80% तक के बंपर ऑफर्स और बैंक डिस्काउंट की पूरी डिटेल देखें।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 4 July 2026, 11:36 AM IST
google-preferred

New Delhi: भारतीय ई-कॉमर्स बाजार में साल की सबसे बड़ी जंग शुरू हो चुकी है। एमेजॉन प्राइम डे सेल 2026 (Amazon Prime Day Sale) और फ्लिपकार्ट गोठ सेल 2026 (Flipkart GOAT Sale) की शुरुआत 4 जुलाई को रात 12 बजे से हो गई है। मानसून के इस सीजन में दोनों दिग्गज कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी और घरेलू उपकरणों पर बंपर डिस्काउंट दे रही हैं।

टेक लवर्स के लिए यह सेल बेहद खास है क्योंकि आने वाले महीनों में ऐपल द्वारा आईफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है, जिससे इस सेल में आईफोन खरीदने का यह सबसे सही मौका साबित हो सकता है।

एमेजॉन प्राइम डे और फ्लिपकार्ट GOAT सेल के नियम

दोनों ही सेल के नियम और शर्तें अलग-अलग हैं। एमेजॉन प्राइम डे सेल को विशेष रूप से केवल 'प्राइम मेंबर्स' के लिए पेश किया गया है। इसका मतलब है कि यदि आपके पास प्राइम मेंबरशिप नहीं है, तो आप एमेजॉन के इन ऑफर्स का लाभ नहीं उठा पाएंगे। दूसरी ओर, फ्लिपकार्ट की GOAT सेल सभी ग्राहकों के लिए खुली है। हालांकि, फ्लिपकार्ट ने अपने 'प्लस मेंबर्स' को तवज्जो देते हुए उन्हें आम जनता से 24 घंटे पहले ही सेल में एंट्री और खरीदारी करने का विशेष मौका दिया है।

Flipkart vs Amazon: आईफोन से लेकर AC तक आधी कीमत में खरीदने का मौका, दोनों ई-कॉमर्स दिग्गजों में मची होड़

एमेजॉन सेल में गैजेट्स और होम अप्लायंसेज पर टॉप डील्स

एमेजॉन प्राइम डे सेल में कई फ्लैगशिप डिवाइस और होम अप्लायंसेज पर भारी कटौती की गई है। स्मार्टफोन सेगमेंट में OnePlus 13 (12GB+256GB) को ऑक्सीजन ओएस 15 के साथ 25% की छूट के बाद 54,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। वहीं विद्यार्थियों और प्रोफेशनल्स के लिए ASUS Vivobook 15 Smart choice (इंटेल कोर i3 13th जेन) 42% के बड़े डिस्काउंट के साथ 44,990 रुपये में मिल रहा है।

इसके अलावा, Samsung 55-इंच स्मार्ट LED TV (क्रिस्टल 4K विस्टा) 39,490 रुपये (28% छूट) में, LG 1.5 Ton 3 स्टार स्मार्ट इन्वर्टर एसी 53% की भारी छूट के साथ 35,490 रुपये में और Godrej 600L रेफ्रिजरेटर 40% डिस्काउंट के बाद 69,990 रुपये में उपलब्ध है। सिनेमा लवर्स के लिए BenQ GP520 4K स्मार्ट प्रोजेक्टर 42% की छूट के साथ 1,14,490 रुपये में मिल रहा है। इसके साथ ही, SBI और Axis बैंक के कार्ड धारकों को 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

फ्लिपकार्ट सेल में आईफोन 17 सीरीज और नथिंग के प्रोडक्ट्स पर बंपर ऑफर

फ्लिपकार्ट की इस सेल में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र आईफोन्स बने हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सेल में लेटेस्ट iPhone 17 को मात्र 70,990 रुपये की शुरुआती प्रभावी कीमत पर और iPhone 17 Pro को 1,12,900 रुपये के शुरुआती प्रभावी मूल्य पर खरीदा जा सकता है। इसके अलावा पुराने आईफोन मॉडल्स पर भी भारी डिस्काउंट मिलने की उम्मीद है।

सुप्रीम कोर्ट से Amazon को बड़ी राहत, 202 करोड़ के जुर्माने पर सुनाया ये फैसला

नथिंग लवर्स के लिए भी शानदार ऑफर्स हैं; यहां Nothing Phone (4a) को 32,999 रुपये की शुरुआती कीमत (4,000 रुपये बैंक डिस्काउंट सहित) पर और Nothing Phone (4a) Pro को 41,999 रुपये की कीमत (5,000 रुपये तक बैंक डिस्काउंट सहित) पर पेश किया गया है। साथ ही, कंपनी का नया Nothing Headphone (1) 16,999 रुपये के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर 3 से 5 जुलाई तक बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा।

Location :  New Delhi

Published :  4 July 2026, 11:36 AM IST

Advertisement