हिंदी
गोरखपुर: गुरु पूर्णिमा पर सनातन परंपरानुसार योगी आदित्यनाथ गुरु की भूमिका में दिखें। 12:20 पर मंदिर पहुंच कर सबसे पहले उन्होनें गुरु गोरखनाथ की पूजा अर्चना की और उन्हें ‘रोट’ का प्रसाद चढ़ाएं। उसके बाद गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद ग्रहण किये।
कार्यक्रम में भजन गायन भी हुआ जिसमें लोकप्रिय कलकार राकेश श्रीवास्तव एवं उनकी टीम भजन की प्रस्तुति किये। 10000 से ज्यादा लोगो ने कार्यक्रम में सम्लित होकर गुरु पूर्णिमा पर गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान भंडारा किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चप्पे-चप्पे पर पुलिस लगी हुई थी। खुद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ सुनील गुप्ता निगरानी कर रहे थे।
Published : 16 July 2019, 6:11 PM IST
Topics : cm Gorakhpur Guru Purnima uttar pradesh उत्तर प्रदेश गुरु पूर्णिमा गोरखपुर यूपी योगी आदित्यनाथ सीएम