हिंदी
महराजगंज: पुलवामा हमले में शहीद हुए पंकज त्रिपाठी के घर शुक्रवार को लंबे समय के बाद खुशियां छाई है। शुक्रवार को पंकज त्रिपाठी की पत्नी रोहिणी त्रिपाठी ने बेटी को जन्म दिया है। जिससे परिवार ही नहीं बल्कि गांव में भई खुशियों की लहर दौड़ पड़ी है।
फरेन्दा इलाके के हरपुर बेलहिया गांव के निवासी ओमप्रकाश त्रिपाठी के बेटे शहीद पंकज त्रिपाठी पुलवामा हमले में शहीद हो गए थे। गुरुवार को अचानक से प्रसव पीड़ा होने पर रोहिणी त्रिपाठी को कस्बे के प्राईवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां चेकअप के बाद उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया था।

वहां उन्होंने शुक्रवार को सुबह 3 बजे बेटी को जन्म दिया। अपनी पोती का चेहरा देख शहीद पंकज त्रिपाठी के माता-पिता की आंखे नम हो गई थीं। परिजनों ने कहा कि उन्हें अपने पोती में बेटे का चेहरा नजर आ रहा है। फिलहाल दोनों स्वस्थ है।
Published : 31 August 2019, 6:23 PM IST
Topics : Maharajganj Pankaj Tripathi Pulwama attack uttar pradesh उत्तर प्रदेश पंकज त्रिपाठी पुलवामा फरेन्दा महराजगंज हरपुर बेलहिया