PM Modi Lakshadweep Tour: पीएम मोदी क्यों गये लक्षद्वीप, पढ़ें यहां, जानिये क्या है स्नॉर्कलिंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्षद्वीप दौरा चर्चाओं में है। पीएम मोदी ने लक्षद्वीप दौरे से कई दिलचस्प तस्वीरें साझा की, जो सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट मे जानिये

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 4 January 2024, 6:49 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरूवार को अपने लक्षद्वीप दौरे (Lakshadweep Tour) की तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर की गई। प्रधानमंत्री मोदी ने लक्षद्वीप की शांति की तारीफ करते हुए कहा है कि यहां उन्होंने 140 करोड़ भारतीयों के कल्याण के लिए और भी कठिन परिश्रम करने का संकल्प लिया।

पीएम मोदी अपनी तस्वीरों के साथ लिखा कि लक्षद्वीप सिर्फ द्वीपों का एक समूह नहीं है। यह परंपराओं की एक कालातीत विरासत है और इसके लोगों की भावना का एक प्रमाण है। पीएम मोदी आगे लिखते हैं कि उनकी यह यात्रा सीखने और बढ़ने की एक समृद्ध यात्रा रही है।

अपनी यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने लक्षद्वीप के लोगों और प्राकृतिक सौंदर्य की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान समुद्र के नीचे के जीवन का पता लगाने के लिए ‘स्नॉर्कलिंग’ का लुत्फ उठाया।

जानिये क्या है स्नॉर्कलिंग
‘स्नॉर्कलिंग’ ((Snorkeling) एक लोकप्रिय गतिविधि है जहां आप समुद्र की सतह पर तैरते हुए उसके नीचे के समुद्री जीवन का पता लगाते हैं। स्नॉर्कलर्स अपनी दृष्टि के लिए एक मुखौटा पहनते हैं, सांस लेने के लिए एक स्नॉर्कल पहनते हैं, और कभी-कभी दिशा और गति के लिए पंख पहनते हैं।

पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे का लक्ष्य
पीएम मोदी ने कोच्चि-लक्षद्वीप द्वीप पनडुब्बी ऑप्टिकल फाइबर कनेक्शन का उद्घाटन करने और प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा और पांच मॉडल आंगनवाड़ी केंद्रों के नवीनीकरण की आधारशिला रखने के लिए दो और तीन जनवरी को लक्षद्वीप का दौरा किया। उन्होंने यहां कई परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया।

यदि आप भी एडवेंचर करने के शौकीन हैं तो आपकी लिस्ट में भी लक्षद्वीप जरूर होना चाहिए। इसे धरती का छोटा सा स्वर्ग भी कहा जाता है। यहां का वातावरण इतना शांत है कि आपकी आत्मा को सुकून मिलता है और आप एक तरह से नई दुनिया के अद्भुत दर्शन करते हैं। 

लक्षद्वीप भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश है, जो अरब सागर के बीच नीले मोतियों की तरह बिखरा हुआ है। यहां हरे-भरे नारियल के पेड़, सुनहरी रेत के समुद्र तट, और क्रिस्टल-स्पष्ट पानी लक्षद्वीप को एक स्वर्गीय अनुभव बनाते हैं।

अगर आप भी किसी शांत और मनमोहक स्थान की तलाश में हैं, तो लक्षद्वीप आपकी बकेट लिस्ट में जरूर होना चाहिए।