आखिर क्यों पलानीस्वामी ने द्रमुक से पूछा ये बड़ा सवाल

अन्नाद्रमुक के अंतरिम महासचिव एवं तमिलनाडु में विपक्ष के नेता ई के पलानीस्वामी ने द्रमुक नेता एवं सांसद त्रिची शिवा के आवास पर हमले के बाद राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री एम के स्टालिन पर निशाना साधा और सवाल किया कि क्या कानून-व्यवस्था पर उपद्रवियों का कब्जा है। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 15 March 2023, 6:59 PM IST
google-preferred

चेन्नई: अन्नाद्रमुक के अंतरिम महासचिव एवं तमिलनाडु में विपक्ष के नेता ई के पलानीस्वामी ने द्रमुक नेता एवं सांसद त्रिची शिवा के आवास पर हमले के बाद राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री एम के स्टालिन पर निशाना साधा और सवाल किया कि क्या कानून-व्यवस्था पर उपद्रवियों का कब्जा है।

अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) नेता पलानीस्वामी ने अपने ट्विटर खाते पर दो वीडियो साझा किए, जिनमें से एक वीडियो में लोगों का एक समूह शिवा के घर पर हमला करते दिखाई दे रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि यह घटना द्रमुक की आंतरिक राजनीति का परिणाम है।

पलानीस्वामी द्वारा पोस्ट किए गए एक अन्य वीडियो में पुलिस थाने के अंदर हंगामा होता नजर आ रहा है। इसका जिक्र करते हुए उन्होंने सवाल किया कि क्या ‘‘इस शासन में कानून-व्यवस्था उपद्रवियों के नियंत्रण’’ में है। उन्होंने कहा कि लोग इसे लेकर आशंकित है और ‘‘पुलिस विभाग रखने वाले मुख्यमंत्री की इस पर क्या प्रतिक्रिया है।’’

इस बीच, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के महासचिव दुरईमुरुगन ने एक बयान में बताया कि पार्टी के अनुशासन का उल्लंघन करने पर तिरुचिरापल्ली केंद्रीय इकाई से संबंधित चार कार्यकर्ताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समेत उसके सभी पदों ने निलंबित कर दिया गया है।

Published : 
  • 15 March 2023, 6:59 PM IST

Advertisement
Advertisement