हिंदी
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट से प्रवेश वर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को बड़ी पटखनी देते हुए जीत दर्ज की है। प्रवेश वर्मा का नाम दिल्ली के संभावित मुख्यमंत्रियों की सूची में भी शामिल हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिये प्रवेश वर्मा के बारे में
भाजना नेता प्रवेश वर्मा एक दिग्गज भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से दो बार सांसद रह चुके हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर 2014 में 16वीं लोकसभा के लिए, फिर 2019 में 17वीं लोकसभा के लिए दिल्ली के इतिहास में सबसे अधिक जीत के अंतर, 578,486 वोटों के साथ सांसद चुने गए थे। इसके अलावा वह महरौली से विधायक रह चुके हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार प्रवेश वर्मा के पिता साहिब सिंह वर्मा भी दिल्ली के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वहीं, उनके चाचा आजाद सिंह उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर थे और उन्होंने 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर मुंडका विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था।
प्रवेश वर्मा का जन्म 7 नवंबर 1977 को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा (Sahib Singh Verma) और साहिब कौर (Sahib Kaur) के घर एक हिंदू जाट परिवार में हुआ था।

उनका एक भाई और तीन बहनें हैं। उन्होंने स्वाति सिंह वर्मा से शादी रचाई है, जो पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के भाजपा नेता विक्रम वर्मा की बेटी हैं। स्वाति और प्रवेश के तीन बच्चे हैं, दो बेटियां सनिधि सिंह, प्रिशा सिंह और एक बेटा शिवेन सिंह।
प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने अपनी स्कूली पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल, आर.के. पुरम और किरोड़ीमल कॉलेज से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री हासिल की।
प्रवेश वर्मा संपत्ति
बात करें प्रवेश वर्मा की कुल संपत्ति की तो उन्होंने अपना नामांकन दाखिल करते समय अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया था। जिसके मुताबिक, उनके पास 96 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। इनमें से उनकी कुल चल संपत्ति 77 करोड़ 89 लाख 34 हजार 554 रुपये और 12 करोड़ 19 लाख रुपये की अचल संपत्ति बताई है।
Published : 8 February 2025, 3:04 PM IST
Topics : BJP Delhi Election BJP Pravesh Verma Dynamite News family Pravesh Verma property ResultsOnDynamiteNews प्रवेश वर्मा