हिंदी
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सख्ती दिखाते हुए पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया को कड़ी फटकार लगाई। अदालत ने कहा कि इनके दिमाग में गंदगी भरी है। इस पर हम क्या सुनवाई करे? इनकी बातों से पूरा समाज शर्मिंदा है। ऐसे व्यवहार की निंदा की जानी चाहिए।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अदालत ने रणवीर को जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।
सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता अभिनव चंद्रचूड़ ने रणवीर इलाहाबादिया का पक्ष रखा।
आइए जानते हैं कौन हैं अभिनव चंद्रचूड़?
1) रणवीर के वकील अभिनव चंद्रचूड़ देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के बेटे हैं। अभिनव चंद्रचूड़ माननीय न्यायमूर्ति डीपी मैडन पुरस्कार भी जीत चुके हैं। अभिनव ने अपने पिता के मुख्य न्यायाधीश के पद पर रहते हुए कभी भी शीर्ष अदालत में कोई केस नहीं लड़ा। अभिनव के दादा न्यायमूर्ति वाईवी चंद्रचूड़ भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्य न्यायाधीश थे।
2) अभिनव अंतरराष्ट्रीय लॉ फर्म गिब्सन और डन एंड क्रचर में काम कर चुके हैं। मौजूद समय में वे बॉम्बे हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। अभिनव हार्वर्ड लॉ स्कूल में डाना स्कॉलर भी रह चुके हैं।
3) अभिनव ने साल 2008 में मुंबई के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से एलएलबी और बीएलएस की डिग्री हासिल की। एक साल बाद 2009 में हार्वर्ड लॉ स्कूल से एलएलएम की पढ़ाई पूरी की।
4) फ्रैंकलिन फैमिली स्कॉलर रहे अभिनव चंद्रचूड़ ने स्टैनफोर्ड लॉ स्कूल से मास्टर ऑफ द साइंस ऑफ लॉ और डॉक्टर ऑफ द साइंस ऑफ लॉ की उपाधि हासिल की।
5) अभिनव चंद्रचूड़ कई पुस्तक के लेखक भी हैं। उन्होंने 2017 में फ्री स्पीच एंड द कॉन्स्टिट्यूशन ऑफ इंडिया और 2018 में सुप्रीम व्हिस्पर्स: कन्वर्सेशन विद जजेज ऑफ द सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया 1980-1989 किताब लिखी।
क्या है विवाद?
कॉमेडियन समय रैना का यूट्यूब पर 'इंडियाज गॉट लैटेंट' नाम से एक शो आता है। इस शो में पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया भी पहुंचे थे। मगर यहां उन्होंने बेहद विवादित टिप्पणी की। उनकी यह टिप्पणी माता-पिता के ऊपर थी। वीडियो वायरल होने के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में रणवीर के खिलाफ मुकदमों की झड़ी लग गई।
Published : 18 February 2025, 3:31 PM IST
Topics : Abhinav Chandrachud case Controversary Dynamite News india got latent lawyer Ranveer Allahabadia Supreme Court trending news