Weather Update: दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में आज बारिश का मौसम, जानिए वैदर का ताजा अपडेट
देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर बदल रहा है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, नोएडा और मुंबई में बारिश की संभावना जताई गई है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर अलग-अलग रंग बदल रहा है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, नोएडा और मुंबई में बारिश की संभावना जताई गई है। इन जगहों के तापमान में भी उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से इन राज्यों में मौसम बदलने वाला है। साथ ही पहाड़ी इलाकों में भी बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली और आसपास के शहरों में एक बार फिर मौसम में बदलाव के संकेत हैं। आज बादल छाए रहने की संभावना है। दिन के समय आंधी और बारिश का अनुमान है। बुधवार को भी अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने की संभावना है। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत कई राज्यों में आज बारिश के आसार बन रहे हैं।
यह भी पढ़ें |
Weather Update: दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में Holi पर कैसे रहेगा मौसम, जानिए IMD का ताजा अपडेट
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बात करें तो यहां आसमान साफ रहेगा और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तो अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं दिल्ली से सटे इलाकों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। नोएडा और गाजियाबाद में आज धुंध के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। लेकिन कल इन इलाकों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी।
IMD के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में बारिश और हिमपात होगा वहीं गुरुवार को कुफरी, नारकंडा, मनाली, सोलंगवैली, डलहौजी, सिस्सू और आसपास के क्षेत्रों सहित अधिकांश पर्यटन स्थलों पर बारिश व हल्के हिमपात का अनुमान है। 19 और 20 फरवरी को भरतपुर, जयपुर, कोटा, बीकानेर तथा जोधपुर में कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
स्काईमेट के मुताबिक सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में आज हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। हल्की बारिश गंगीय पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में संभव है।
यह भी पढ़ें |
Weather Forecast: जानिए होली में कैसे रहेगा देश का मौसम, किन हिस्सों में होगी आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश
19-20 फरवरी को पंजाब, हरियाणा और उत्तर राजस्थान में बारिश की गतिविधियां तेज हो जाएंगी। गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश तेज हो सकती है।