Weather Update: दिल्ली-यूपी भीषण गर्मी की चपेट में, आज भी चलेगी लू, जानिए मौसम का ताजा अपडेट

भारत के अधिकतर राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। देश के कई इलाके हीटवेव की चपेट में हैं। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 19 May 2024, 11:07 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: दिल्ली-यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग दिल्ली एनसीआर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। दिल्ली सहित आसपास के शहरों में अगले तीन दिनों तक हीटवेव का खतरा है। भीषण गर्मी की वजह से दिल्ली वालों का हाल बेहाल है। तापमान सामान्य से अधिक रहने की वजह से ​दिल्ली की कई इलाकों में रात के समय बिजली कट का भी लोगों का सामना करना पड़ रहा है।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार दिल्ली में 19 मई से लेकर 24 मई तक प्रचंड लू का दौर जारी रहेगा। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

यूपी में कानपुर, लखनऊ जैसे शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार रहने वाला है। पछुआ हवाओं की वजह से तापमान बढ़ने वाला है। बिहार में भी हीटवेव का प्रकोप देखने को मिलने वाला है। कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना भी जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 19 मई को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में गंभीर लू का अलर्ट है। वहीं देश के दक्षिण राज्यों तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

Published :