UP Weather Update: धूप, उमस और गर्म हवाएं… यूपी में मौसम ने क्यों बदला अपना रुख?
यूपी में मौसम ने फिर करवट ले ली है। दिन में पारा 40 के करीब पहुंच गया है तो रातें भी गर्म होती जा रही हैं। पश्चिमी विक्षोभ का असर लगातार बना हुआ है, जिससे उमस और गर्मी दोनों लोगों को परेशान कर रही हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और तापमान बढ़ने की चेतावनी दी है।