हिंदी
महराजगंज: जिले के कोल्हुई थाने में एक मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने बुधवार को मधु वाटिका ओम मैरेज लॉन के पास से गिरफ्तार किया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक इस अभियुक्त पर मुकदमा संख्या 168/24 धारा 323, 328, 376 (2) वाई एन व 67 ए आईटी एक्ट का केस पंजीकृत था।
बता दें कि अभियुक्त दीपक पाल (25 वर्ष) पुत्र राजबहादुर पाल निवासी पल्थी थाना दीदारगंज आजमगढ़ को पुलिस ने विधिक कार्रवाई कर जेल भेजा है।
Published : 24 July 2024, 8:34 PM IST
Topics : accused Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) UP News Wanted अभियुक्त कोल्हुई गिरफ्तार महराजगंज वांछित