Gorakhpur: फिरौती और जान से मारने की धमकी मामले में था वांछित, पुलिस ने गैंगस्टर को ऐसे किया काबू
संगठित अपराध और गैंगस्टर पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गोरखनाथ थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लंबे समय से वांछित चल रहे गैंगस्टर अकरम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर चल रही कार्रवाई के क्रम में की गई।