हिंदी
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
Gorakhpur: गोरखपुर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गगहा पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना गगहा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक अमन ओझा पुत्र संजय ओझा निवासी ग्राम बेलपार, थाना उरुवा बाजार जनपद गोरखपुर बताया गया है, जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर चल रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी बांसगाँव के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अंजुल कुमार चतुर्वेदी व उनकी टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग अभियान चल रहा था। इसी दौरान अमन ओझा पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। तलाशी में पुलिस को उसके पास से अवैध हथियार बरामद हुआ।
Gorakhpur में खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों से ताबड़तोड़ मुकदमे दर्ज, गांव में तनाव; पुलिस बल तैनात
गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। अमन ओझा के खिलाफ पहले से तीन मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट व अन्य गंभीर धाराएँ शामिल हैं। उसके खिलाफ थाना गगहा में मु0अ0सं0 670/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत नया मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा उसके विरुद्ध थाना खजनी में मु0अ0सं0 166/2025 एवं थाना उरुवा बाजार में मु0अ0सं0 150/2024 के तहत मुकदमे लंबित हैं।
गगहा पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया युवक एक सक्रिय अपराधिक तत्व है, जो क्षेत्र में असलहे के दम पर अवैध गतिविधियों को अंजाम देता रहा है। पुलिस अब उसके आपराधिक नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अंजुल कुमार चतुर्वेदी, उप निरीक्षक सुरेश चन्द्र राणा, कांस्टेबल गोविन्द गुप्ता एवं कांस्टेबल आनन्द प्रधान शामिल रहे। पुलिस टीम ने पूरी सतर्कता के साथ अभियान को सफल बनाया।
Gorakhpur: बीएलओ की सुस्ती पर डीएम का कड़ा रुख, दिए ये निर्देश
थाना गगहा पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध असलहा रखने वालों तथा आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत हुआ है, वहीं अपराधियों में खौफ का माहौल है।
Location : Gorakhpur
Published : 23 November 2025, 12:02 AM IST
Topics : arrested crime news Gorakhpur Police Action Wanted