हिंदी
जनपद में अपराधियों पर जोरी टोलरेंस नीति के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने वांछित अपराधी को मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा। पुलिस अभियुक्त से पूछताछ कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
कानपुर देहात में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Kanpur Dehat: जनपद कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित एवं 10 हजार रुपये के इनामिया अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बीती 31 जनवरी 2026 की रात मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।
पुलिस की तफ्तीश में हुआ खुलासा
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गौरव कुमार निवासी ग्राम लवरसी कछगांव, थाना मूसानगर, जनपद कानपुर देहात के रूप में हुई है। अभियुक्त भोगनीपुर कोतवाली में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय के द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर भोगनीपुर पुलिस टीम ने कानपुर-झांसी हाईवे पर कानपुर की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर देवीपुर चौराहे के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन पुलिस टीम की सतर्कता से उसे मौके पर ही दबोच लिया गया। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभियुक्त के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और उसकी तलाश काफी समय से की जा रही थी।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना भोगनीपुर के प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र बहादुर सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक सुमन दीक्षित सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
रायबरेली में स्कूल वैन और क्रेटा कार की टक्कर, 9 बच्चे हुए घायल
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। भोगनीपुर कोतवाली के इंस्पेक्टर अमरेंद्र बहादुर सिंह ने स्पष्ट किया है कि कोतवाली क्षेत्र में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और वांछित अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।