Vyas Samman 2019: प्रसिद्ध लेखिका नासिरा शर्मा को दिया जायेगा

हिन्दी की प्रसिद्ध लेखिका नासिरा शर्मा को वर्ष 2019 का प्रतिष्ठित ‘व्यास सम्मान’ दिये जाने की घोषणा की गयी है।

Updated : 5 November 2019, 4:08 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: हिन्दी की प्रसिद्ध लेखिका नासिरा शर्मा को वर्ष 2019 का प्रतिष्ठित व्यास सम्मान दिये जाने की घोषणा की गयी है। के. के. बिडला फाउंडेशन ने  शर्मा को उनके उपन्यास कागज की नाव के लिए यह पुरस्कार देने का फैसला किया है। साहित्य अकादमी के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध लेखक डॉ. विश्वनाथ प्रसार तिवारी की अध्यक्षता में गठित चयन समिति ने पिछले 10 वर्षों में प्रकाशित पुस्तकों में सर्वश्रेष्ठ कृति कागज की नाव को माना है। इस पुरस्कार में चार लाख की राशि और प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: वकीलों के खिलाफ पुलिस का प्रदर्शन

फाउंडेशन के निदेशक सुरेश रितुपर्ण द्वारा आज यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार 22 अगस्त 1948 को इलाहाबाद (प्रयागराज) में जन्मी शर्मा ने फारसी भाषा और साहित्य में एम.ए. किया है और उनके इस उपन्यास में बिहार के एक जनपद के मुस्लिम परिवार के माध्यम से सदियों से पनपी सवरी गंगा तहजीब की मार्मिक और हृदयस्पर्शी कहानी लिखी गयी है। जिसमें जहूर मियां पात्र के माध्यम से हमारे आसपास के जीवन और चुनौतियों को पेश किया गया है। चयन समिति में तिवारी के अलावा प्रो. रामजी तिवारी, ममता कालिया, प्राे. राजेन्द्र गौतम, अरुणा गुप्ता और श्री सुरेश रितुपर्ण शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: तीस हजारी झड़प में घायल वकीलों से मिले केजरीवाल

पहला व्यास सम्मान 1991 में प्रख्यात आलोचक डॉ. रामविलास शर्मा को मिला था। पिछले वर्ष यह पुरस्कार चर्चित कवि लीलाधरी जगूड़ी को दिया गया था। धर्मवीर भारती, गिरजा कुमार माथुर, कुंवर नारायण, मनु भंडारी, केदारनाथ सिंह और चित्रा मुदगल जैसे लेखक यह पुरस्कार पा चुके हैं। (वार्ता)

Published : 
  • 5 November 2019, 4:08 PM IST

Advertisement
Advertisement