हिंदी
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तीस हजारी अदालत परिसर में पुलिसकर्मियों और वकीलों के बीच हिंसक झड़प में घायल वकीलों से रविवार को सेंट स्टीफंस अस्पताल में मुलाकात की और उन्हें आश्वस्त किया कि दिल्ली सरकार उनके इलाज का पूरा खर्च उठायेगी।
यह भी पढ़ेंः दिल्ली मेट्रो ने सामान के साथ सफर करने वालों के लिए बदले नियम
केजरीवाल ने घायल वकीलों से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा कल की घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी। जिस तरह वकीलों पर गोलियां चलायी गयीं मैं उसकी निंदा करता हूं। मैंने गोलीबारी में घायल दो लोगों से अस्पताल में मुलाकात की। उनकी हालत अब स्थिर है। उनके इलाज का पूरा खर्च दिल्ली सरकार उठायेगी। (वार्ता)
Published : 4 November 2019, 11:13 AM IST