हिंदी
रायबरेली: प्रयागराज से वाया रायबरेली होते हुए गोरखपुर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को इमरजेंसी के कारण रोक दिया गया। बताया गया कि ट्रेन में सफर कर रही एक महिला की तबियत बिगड़ गई थी। जिसके बाद आनन फानन में पहुंची रेलवे मेडिकल की टीम ने पहले महिला की जांच की और दवा दी। महिला को हल्की बेहोशियां आ गई थी। दवा मिलने से महिला को राहत मिली।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक प्रयागराज से चली वंदे भारत एक्सप्रेस बुधवार शाम को करीब 4:56 बजे रायबरेली स्टेशन पर अचानक रुक गई। कोच संख्या चार की सीट नंबर 23 पर सफर कर रही महिला सुजाता 65 वर्ष की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उनको हल्की बेहोशी आ गई थी। सूचना पर तत्काल मेडिकल टीम पहुंची और उनका इलाज किया गया। इस दौरान 8 मिनट तक ट्रेन स्टेशन पर रुकी रही।
जैसे ही महिला की हालत सुधार हुआ तो गंतव्य के लिए ट्रेन को रवाना कर दिया गया।
इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि हालत में सुधार होने पर महिला यात्री इस ट्रेन से गंतव्य के लिए रवाना हो गई।
Published : 16 January 2025, 6:20 PM IST
Topics : Breaking News Dynamite News Gorakhpur Hindi News indian railway Prayagraj raebareli news uttar pradesh Vande Bharat Express