

उत्तर प्रदेश और गोवा के साथ उत्तराखंड़ में भी वोटिंग जोरों पर हो रही है। डाइनामाइट न्यूज़ पर जानिए उत्तराखंड़ में अब तक का मतदान प्रतिशत।
नई दिल्ली: उत्तराखंड़ में वोटिंग का सिलसिला जोरों पर है। आज उत्तराखंड़ के 70 सीटों पर मतदान कर रहा है। राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी सहित नेताओं ने सुबह ही अपना वोट डाल दिया। चलिए अब बात करते है उत्तराखंड़ के अब तक मतदान प्रतिशत की।
ताजा अपडेट के अनुसार उत्तराखंड़ में दोपहर 3 बजे तक 49.24 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसके पहले दोपहर 1 बजे तक 35.97 प्रतिशत मतदान किया जा चुका है। वहीं 11 बजे तक 18.97 प्रतिशत मतदान किया था। इससे पहले सुबह 9 बजे तक राज्य में 5.15 प्रतिशत मतदान किया था।
उत्तराखंड़ में दोपहर 1 बजे तक उत्तरकाशी में सबसे ज्यादा मतदान हुआ है। यहां 1 बजे तक 40.12 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं राज्य में सबसे कम मतदान पिथौरागढ़ में हुआ है, यहां 1 बजे तक 29.68 प्रतिशत मतदान हुआ।