बिहार चुनाव 2025: दोपहर 1 बजे तक 42.3% वोटिंग, जानें किस जिले में कितना हुआ मतदान?
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में मतदान जारी है। गुरुवार को दोपहर 1 बजे तक कुल 42.3 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। इस चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर 3.75 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। एनडीए, महागठबंधन और जन सुराज पार्टी के बीच कांटे की टक्कर है।