हिंदी
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में मतदान जारी है। गुरुवार को दोपहर 1 बजे तक कुल 42.3 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। इस चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर 3.75 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। एनडीए, महागठबंधन और जन सुराज पार्टी के बीच कांटे की टक्कर है।
एक बजे तक का वोट प्रतिशत
Patna: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की शुरुआत गुरुवार को पहले चरण के मतदान के साथ हो गई है। दोपहर 1 बजे तक राज्य में कुल 42.3 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इस चरण में कुल 3.75 करोड़ मतदाता 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाल रहे हैं, जिन पर कुल 1,314 उम्मीदवारों का भाग्य दांव पर है।
निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर 1 बजे तक औसतन 42.31 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है। अब तक गोपालगंज में सबसे अधिक 46.73% मतदान हुआ है, जबकि पटना में सबसे कम 37.72% मतदाताओं ने वोट डाला है। अन्य जिलों में मधेपुरा में 44.16%, सहरसा में 44.20%, दरभंगा में 39.35%, मुजफ्फरपुर में 45.41%, सीवान में 41.20%, सारण में 43.06%, वैशाली में 42.60% और बेगूसराय में 46.02% वोटिंग हुई है।
वहीं, खगड़िया में 42.94%, मुंगेर में 41.47%, लखीसराय में 46.37%, शेखपुरा में 41.23%, नालंदा में 41.87%, भोजपुर में 41.15% और बक्सर में 41.10% मतदान दर्ज किया गया है।
राज्य के विभिन्न जिलों में अलग-अलग मतदान प्रतिशत दर्ज किए गए हैं। बेगूसराय में 30.37%, लखीसराय में 30.32%, और गोपालगंज में 30.04% वोटिंग के साथ सबसे अधिक मतदान हुआ, जबकि पटना में सबसे कम 23.71% वोट पड़े। सहरसा (29.68%), मधेपुरा (28.46%) और वैशाली (28.67%) जिलों में भी मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
सुबह 9 बजे तक बेगूसराय में 14.60%, भोजपुर में 13.11%, बक्सर में 13.28%, गोपालगंज में 13.97%, खगड़िया में 14.15%, दरभंगा में 12.48%, मधेपुरा में 13.74%, सहरसा में 15.27%, पटना में 11.2%, समस्तीपुर में 12.86%, शेखपुरा में 12.97% मुज़फ़्फ़रपुर में 14.38%, सारण में 13.3%, नालंदा में 12.45%, मुंगेर में 13.37%, वैशाली में 14.3%, सीवान में 13.35% जबकि लखीसराय में केवल 7% मतदान दर्ज किया गया।
वहीं नालंदा में औसतन 12.34% मतदान हुआ। विधानसभावार आंकड़ों के अनुसार-अस्थावां में 10.74%, बिहारशरीफ में 11.11%, राजगीर में 13.62%, इस्लामपुर में 12.34%, हिलसा में 13.02% और हरनौत में 12.97% वोटिंग हुई।
पहले चरण में जिन 18 जिलों में वोटिंग हो रही है, उनमें- पटना, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, शेखपुरा, नालंदा, बक्सर और भोजपुर शामिल हैं। इन जिलों में कुल 45,341 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 36,733 केंद्र ग्रामीण इलाकों में स्थित हैं। गौर करने वाली बात यह है कि इस बार 10.72 लाख नए मतदाता पहली बार लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा ले रहे हैं।
बोचहा विधानसभा में मतदान: राजद प्रत्याशी अमर पासवान ने परिवार संग किया मतदान, जनता को दी ये सलाह
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से इस चुनाव में जनता दल (यू), भारतीय जनता पार्टी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा मैदान में हैं। वहीं, विपक्षी महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), कांग्रेस, भाकपा, भाकपा (माले), भाकपा (मार्क्सवादी) और विकासशील इंसान पार्टी शामिल हैं। इस बार मुकाबले को और दिलचस्प बना रही है प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी, जो पहली बार सभी 243 सीटों पर उम्मीदवार उतार रही है।
पहले चरण की वोटिंग के बाद राजनीतिक हलकों में एनडीए बनाम महागठबंधन बनाम जन सुराज की तिकड़ी लड़ाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। चुनाव आयोग के अनुसार शाम तक मतदान प्रतिशत में और वृद्धि की संभावना है, क्योंकि ग्रामीण इलाकों में दोपहर बाद आमतौर पर मतदान का रुझान बढ़ जाता है।