हिंदी
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पहला चरण आज शुरू हुआ और मतदान प्रतिशत बढ़ता जा रहा है। किन जिलों में सबसे ज्यादा उत्साह है और कौन सा क्षेत्र सबसे पीछे है? वोटों की गिनती में क्या नया मोड़ आएगा? ये सवाल हवा में हैं।
दोपहर 3 बजे तक 53.77% वोटिंग (सोर्स- गूगल)
Patna: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान आज यानी गुरुवार को शुरू हो गया है। राज्य के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। सुबह 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई और दोपहर 3 बजे तक कुल 53.77% वोटिंग दर्ज की गई है। प्रमुख जिलों में मुजफ्फरपुर, गोपालगंज और समस्तीपुर में 55% से अधिक मतदान हुआ, जबकि पटना, शेखपुरा और भोजपुर में मतदान कम रहा।
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान में विभिन्न जिलों में वोटिंग प्रतिशत में अंतर देखा गया है। मुजफ्फरपुर (58.40%) और गोपालगंज (58.17%) में सबसे अधिक मतदान हुआ, जबकि बेगूसराय (59.82%) ने शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके अलावा समस्तीपुर (56.35%) और मधेपुरा (55.96%) में भी मतदान उत्साहजनक रहा।
वहीं, कुछ जिलों जैसे शेखपुरा (49.37%), पटना (48.69%) और भोजपुर (50.07%) में मतदान प्रतिशत अपेक्षाकृत कम रहा। अन्य जिलों जैसे सारण (54.60%), दरभंगा (51.75%) और सहरसा (55.22%) में भी अच्छा मतदान हुआ, जिससे यह साफ हो रहा है कि राज्य के हर हिस्से में चुनावी माहौल गरमाया हुआ है।
दोपहर 1 बजे तक राज्य में कुल 42.3 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इस चरण में कुल 3.75 करोड़ मतदाता 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाल रहे हैं, जिन पर कुल 1,314 उम्मीदवारों का भाग्य दांव पर है।
कोई भी मतदाता न रहे वंचित: करहल से शुरू हुआ SIR अभियान, एसडीएम ने की पहल
निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर 1 बजे तक औसतन 42.31 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है। अब तक गोपालगंज में सबसे अधिक 46.73% मतदान हुआ है, जबकि पटना में सबसे कम 37.72% मतदाताओं ने वोट डाला है। अन्य जिलों में मधेपुरा में 44.16%, सहरसा में 44.20%, दरभंगा में 39.35%, मुजफ्फरपुर में 45.41%, सीवान में 41.20%, सारण में 43.06%, वैशाली में 42.60% और बेगूसराय में 46.02% वोटिंग हुई है।
वहीं, खगड़िया में 42.94%, मुंगेर में 41.47%, लखीसराय में 46.37%, शेखपुरा में 41.23%, नालंदा में 41.87%, भोजपुर में 41.15% और बक्सर में 41.10% मतदान दर्ज किया गया है।
दोपहर 3 बजे तक 53.77% वोटिंग (सोर्स- गूगल)
राज्य के विभिन्न जिलों में अलग-अलग मतदान प्रतिशत दर्ज किए गए हैं। बेगूसराय में 30.37%, लखीसराय में 30.32%, और गोपालगंज में 30.04% वोटिंग के साथ सबसे अधिक मतदान हुआ, जबकि पटना में सबसे कम 23.71% वोट पड़े। सहरसा (29.68%), मधेपुरा (28.46%) और वैशाली (28.67%) जिलों में भी मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
सुबह 9 बजे तक बेगूसराय में 14.60%, भोजपुर में 13.11%, बक्सर में 13.28%, गोपालगंज में 13.97%, खगड़िया में 14.15%, दरभंगा में 12.48%, मधेपुरा में 13.74%, सहरसा में 15.27%, पटना में 11.2%, समस्तीपुर में 12.86%, शेखपुरा में 12.97% मुज़फ़्फ़रपुर में 14.38%, सारण में 13.3%, नालंदा में 12.45%, मुंगेर में 13.37%, वैशाली में 14.3%, सीवान में 13.35% जबकि लखीसराय में केवल 7% मतदान दर्ज किया गया।
वहीं नालंदा में औसतन 12.34% मतदान हुआ। विधानसभावार आंकड़ों के अनुसार-अस्थावां में 10.74%, बिहारशरीफ में 11.11%, राजगीर में 13.62%, इस्लामपुर में 12.34%, हिलसा में 13.02% और हरनौत में 12.97% वोटिंग हुई।
पहले चरण में जिन 18 जिलों में वोटिंग हो रही है, उनमें- पटना, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, शेखपुरा, नालंदा, बक्सर और भोजपुर शामिल हैं। इन जिलों में कुल 45,341 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 36,733 केंद्र ग्रामीण इलाकों में स्थित हैं। गौर करने वाली बात यह है कि इस बार 10.72 लाख नए मतदाता पहली बार लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा ले रहे हैं।
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से इस चुनाव में जनता दल (यू), भारतीय जनता पार्टी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा मैदान में हैं। वहीं, विपक्षी महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), कांग्रेस, भाकपा, भाकपा (माले), भाकपा (मार्क्सवादी) और विकासशील इंसान पार्टी शामिल हैं। इस बार मुकाबले को और दिलचस्प बना रही है प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी, जो पहली बार सभी 243 सीटों पर उम्मीदवार उतार रही है।