Uttarakhand: देहरादून वापस लौटे उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मीडिया की वार्ता, जानें क्या कहा

डीएन ब्यूरो

देहरादून वापस लौटे उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मीडिया से वार्ता की है। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण जानकारी है।

मीडिया को ताजा जानकारी दी

देहरादून वापस लौटे उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मीडिया को ताजा जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पूरी मदद कर रही है। एसडीआरएफ और मेडिकल टीम तैनात है।

उत्तराखंड CM त्रिवेंद्र सिंह रावत

ITBP के जवान रस्सी से सुरंग के अंदर पहुंचे। अभी 1 घंटे पहले तक वो लगभग 150 मीटर अंदर तक पहुंच पाए थे। ये सुरंग लगभग 250 मीटर लंबी है: उत्तराखंड CM त्रिवेंद्र सिंह रावत, उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने पर

NDRF की एक टीम दिल्ली से यहां पहुंची

हमारी सेना के लोग वहां पहुंच गए हैं। NDRF की एक टीम दिल्ली से यहां पहुंची है। मेडिकल सुविधा की दृष्टि से वहां सेना के, पैरामिलिट्री फोर्सेज के और हमारे राज्य के डॉक्टर वहां कैंप किए गए हैं।

हवाई सर्वे किया

हमने वहां का हवाई सर्वे किया, इसके बाद रेणी गांव जहां तक जाया जा सकता है, वहां तक रोड से जाकर जायजा लिया।

मृतकों को 4-4 लाख रुपये का मुआवजा

घटना में जिन लोगों की मृत्यु हुई है, उन सभी को 4-4 लाख रुपये का मुआवजा राज्य सरकार देगी। उन्होंने बताया कि यूपी, बिहार, गुजरात सरकार ने भी मदद की पेशकश की है।








संबंधित समाचार