केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी के बीच सुरक्षा चाक-चौबंद, शून्य से नीचे तापमान में मुस्तैद जवान
विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी सफेद चांदी जैसी बर्फ की चादर से ढकी हुई है। वर्तमान में धाम का नजारा अत्यन्त दिव्य और विहंगम नजर आ रहा है। वर्तमान परिस्थितियों में, सुरक्षा एजेंसियां बर्फबारी के बीच भी सुरक्षा घेरे को अभेद्य बनाए हुए हैं।