हिंदी
रायबरेली: बुधवार शाम उत्तर प्रदेश के रायबरेली लालगंज कोतवाली क्षेत्र के चांदा गांव के पास आईटीबीपी के वाहन ने एक ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी।
इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। जहां पर डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। जिसमें ई रिक्शा चालक और दो अन्य सवारियां घायल हो गई हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, मौके पर मौजूद आईटीबीपी के जवानों ने तत्काल घायलों का प्राथमिक उपचार किया। उन्होंने एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। ई-रिक्शा चालक की हालत गंभीर होने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
लालगंज सीएससी अस्पताल में तैनात डॉक्टर कुमार विमल ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार किया। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुटी गई।
यह घटना तब हुई जब ई-रिक्शा सवारी को बैठाकर कस्बे से गांव की ओर जा रहा था। इस दौरान ई-रिक्शा में चालक पंकज सिंह चौहान, मेरुई गांव की भानुमती और उनके दो बच्चे मौजूद थे। बच्चों की पहचान वंश 5 वर्ष और श्रेयांशी 13 वर्ष के रूप में हुई है।
Published : 20 March 2025, 7:57 AM IST
Topics : Dynamite News ITBP Raebareli raebareli news Road Accident in raebareli thana lalganj UP News uttar pradesh