भारतीय सीमा पर चीन की गुस्ताखी, 4 मिनट तक सीमा के अंदर मंडराता दिखा चीनी हेलीकॉप्टर

भारत-चीन सीमा के पास स्थित चमोली जिले में भारतीय सीमा के अंदर एक संदिग्ध चीनी हेलीकॉप्टर उड़ता दिखा। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Updated : 4 June 2017, 2:40 PM IST
google-preferred

देहरादून: भारत-चीन सीमा के नजदीक उत्तराखंड के चमोली जिले के बराहोटी इलाके में शनिवार को भारतीय आकाश में एक संदिग्ध चीनी हेलीकॉप्टर उड़ता दिखा। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चमोली पुलिस अधीक्षक तृत्ति भट्ट ने बताया कि सुबह सवा नौ बजे एक हेलीकॉप्टर भारतीय सीमा का उल्लंघन करके बराहोटी क्षेत्र के उपर उड़ता दिखा। यह लगभग चार मिनट तक भारतीय सीमा के अंदर रहा।

प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

चमोली के एसपी ने कहा कि ‘‘हम यह नहीं कह सकते कि उल्लंघन टोह लेने के उद्देश्य से जानबूझकर किया गया या यह अनजाने में हो गया।’’ घटना का ब्योरा पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया है चॉपर मिलेट्री एयरक्राफ्ट नहीं था। हालांकि यह भरतीय एयरस्पेस का उल्लंघन है, क्योंकि चॉपर बिना भारत के इजाजत के भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया था। इस घटना के बारे में रक्षा मंत्रालय और राज्य सरकार को बता दिया गया है।

भारत-चीन में सीमा विवाद को लेकर है तनाव

भारत और चीन में पिछले 40 वर्षों से सीमा विवाद को लेकर तनाव की स्थिति है। हालांकि, इसके बावजूद दोनों देशों के बीच कभी बड़ी झड़प नहीं हुई है। पिछले दिनों रूस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी भी इस बात को दोहरा चुके हैं।

 

Published : 
  • 4 June 2017, 2:40 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement