हिंदी
महराजगंज: जिले में बीते 4 दिनों से लगातारा बारिश होने की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त बना हुआ हैं। हर गली मोहल्ले में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मिठौरा ब्लॉक से सटे भागाटार में भारी बारिश से रविवार को कई झोपड़ी गिर गई। झोपड़ी के मलबे के नीचे बकरी और छोटा बच्चा दब गया। लोगों ने आनन-फानन में किसी तरह उनको बाहर निकाला।
इसके अलावा लोगों के घरों में भी पानी घुस जाने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भागाटार में शेखावत, मोहर्रल्ली, सद्दीक और हलीम की झोपड़ी भी बारिश के कारण गिर गई तो वहीं कई लोगों के घरों में पानी घुसने की वजह से उनको रहने में दिक्कत हो रही है।
Published : 18 September 2022, 5:43 PM IST