Uttar Pradesh: सुलतानपुर की जेल में सजायाफ्ता कैदी की मौत, जानिए पूरा मामला

सुलतानपुर के जिला कारागार में एक सजायाफ्ता कैदी की रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गयी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 11 February 2024, 4:47 PM IST
google-preferred

सुलतानपुर: सुलतानपुर के जिला कारागार में एक सजायाफ्ता कैदी की रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गयी। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार कारागार अधीक्षक एके गौतम ने बताया कि अमेठी जिले के मुसाफिरखाना का निवासी तौफीक (77) हत्या के मामले में दोषी ठहराये जाने के बाद से सुलतानपुर के जिला कारागार में बंद था और लंबे समय से सांस की बीमारी से ग्रस्त था।

यह भी पढ़ें: यूपी के एटा दरिंदगी की हदें पार, सात वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या 

उन्होंने बताया कि सुलतानपुर मेडिकल कॉलेज में रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

नगर कोतवाल श्रीराम पांडे ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Published :  11 February 2024, 4:47 PM IST

Related News

Advertisement