हिंदी
लखनऊः एचपी गैस एजेंसी के कैशियर श्याम सिंह को विभूतिखंड थाना क्षेत्र के पास गोली मारकर मौत के घाट उतारने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस को सख्त निर्देश दिये हैं। सीएम योगी ने कैशियर की हत्या पर शोक व्यक्त करते हुये मृतक के परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घटना पर पुलिस को कड़ा संज्ञान लेने को कहा है। मुख्यमंत्री ने मृतक के आश्रितों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने की भी घोषणा की है।
यह भी पढ़ेंः मेरठःबदमाशों और पुलिस में धांय-धांय.. एक कुख्यात के पांव में लगी गोली,घायल
बता दें कि सोमवार को एचपी गैस एजेंसी के कैशियर श्याम सिंह(45) को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया था और उनसे 10 लाख रुपये लूट लिये थे। घटना के आधे घंटे बाद भी पुलिस और एंबुलेंस के नहीं पहुंचने पर खून से लथपथ कैशियर को लोगों ने निजी वाहन से अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ेंः लखनऊ: पेंशन बहाली समेत विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ हल्ला बोल
अब मुख्यमंत्री योगी जिलाधिकारी को निर्देश देकर कहा है कि उक्त पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध करवाई जाये। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देशित करते हुये घटना की विवेचना 24 घंटे में करके इसकी पूरी रिपोर्ट उन्हें सौंपने को कहा है। सीएम ने पुलिस को मौके पर देरी से पहुंचने पर फटकार भी लगाई है।
Published : 30 October 2018, 12:41 PM IST
Topics : 5 लाख CM योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश गैस एजेंसी कैशियर परिजन फायरिंग बदमाश मौत लूटपाट सहायता राशि
No related posts found.