हिंदी
बुलदंशहर: उत्तर प्रदेश के बुलदंशहर में गोकशी को लेकर भड़की हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की हत्या मामले आरोपी फौजी जितेंद्र उर्फ जीतू को शनिवार की देर रात्रि में 12.50 मिनट पर सेना ने एसटीएफ मेरठ के डिप्टी एसपी को सौंप दिया। जिसके बाद कई घंटे की पूछताछ में जीतू ने कहा कि वह घटना के समय वहां मौजूद था, लेकिन उसने पथराव नहीं किया।
एसटीएफ की पूछताछ में जीतू ने बताया कि वह मौके पर मौजूद जरूर था लेकिन उसने स्याना इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह पर गोली नहीं चलाई। मीडिया के सामने जीतू ने खुद को निर्दोष बताया और कहा कि उसे नहीं मालूम कि गोली किसने चलाई है।
यह भी पढ़ेंः यूपीः खंडहर में खुदाई के दौरान फटी रह गई आंखें,तिजोरी में निकले सोने-चांदी के आभूषण
वही यूपी एसटीएफ के एस एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि बुलंदशहर हिंंसा मामले में आरोपी जीतू ने घटना वाले दिन खुद को भीड़ का हिस्सा बताया है। इंसपेक्टर की हत्या में हाथ होने से किया इंकार। जीतू को रविवार की सुबह छह बजे मेरठ एसटीएफ के डिप्टी एसपी बुलंदशहर लेकर निकले। रात्रि में 12.50 पर सेना ने जीतू को डिप्टी एसपी ब्रजेश को सौंपा था, आज कोर्ट में जीतू की पेशी होनी है।
यह भी पढ़ेंः UP: कोहरा बना काल.. आपस में टकराए तीन वाहन, चार लोगों की दर्दनाक मौत
बंद कमरे में यूपी एसटीएफ के सामने आरोपी जीतू फौजी ने कई राज खोले हैं। अब जीतू के मोबाइल को पुलिस फॉरेंसिक जांच के लिए भेज रही है। जीतू को पुलिस स्याना कोतवाली भी लेकर गई थी जहां उससे कई एंगल को लेकर पूछताछ की गई थी।
Published : 9 December 2018, 12:37 PM IST
Topics : STF आरोपी उत्तर प्रदेश गोकशी जीतू पुलिस फौजी बुलंदशहर हिंसा सेना हत्या
No related posts found.