हिंदी
अलीगढ़ः बुलंदशहर में गोकशी को लेकर भड़की हिंसा में शहीद हुए स्याना इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के परिजनों को आज अलीगढ़ पुलिस ने संयुक्त रूप से 11 लाख रुपए की आर्थिक मदद की है। यह धनराशि एसएसपी अजय साहनी ने अन्य सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ शहीद सुबोध के परिजनों को सौंपी है।
बता दें कि आज शहीद इंस्पेक्टर का परिवार एसएसपी अलीगढ़ के ऑफिस में पहुंचा था। यहां एसएसपी अजय साहनी जिला पुलिस की ओर से पीड़ित परिवार को 11 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की गई और उन्हें इसके लिए चेक सौंपा गया।
यह भी पढ़ेंः बुलंदशहर हिंसाः फौजी जीतू की मां बोली- अगर बेटा दोषी मिला तो खुद मारूंगी गोली
वहीं इंस्पेक्टर को गोली मारने वाले फौजी जीतू को सेना जम्मू-कश्मीर से उत्तर प्रदेश में ले आई है। अब यहां उसे सेना किसी भी पल यूपी के किसी भी थाने को सौंप सकती है। जीतू की गिरफ्तारी के लिए यूपी एसटीएफ जम्मू-कश्मीर गई थी जहां पर सेना ने उत्तर प्रदेश पुलिस को जीतू को सौंपने से मना कर दिया था।
Published : 8 December 2018, 4:31 PM IST
Topics : 11 लाख रुपए अलीगढ़ पुलिस आर्थिक सहायता इंस्पेक्टर उत्तर प्रदेश गोकशी बुलंदशहर शहीद सुबोध कुमार सिंह हिंसा
No related posts found.