हिंदी
बुलंदशहरः उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में गोकशी को लेकर भड़की हिंसा में स्याना इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह को गोली मारने वाले फौजी जितेंद्र उर्फ जीतू को जम्मू-कश्मीर से उसे गिरफ्तार करने गई उत्तर प्रदेश पुलिस को सेना ने पुलिस के हवाले नहीं किया है। सैन्य अधिकारी शनिवार सुबह खुद जीतू को लेकर जम्मू-कश्मीर से उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हुए है।

जीतू के साथ सेना के एक सूबेदार मेजर और अन्य जवान भी यहां पहुंचे है। मामले में बेटे का नाम आने पर जीतू का मां ने बड़ा बयान दिया है। फौजी जीतू की मां का कहना है कि अगर उसका बेटा इस हिंसा में दोषी निकला तो वह खुद अपने बेटे को गोली मार देंगी।
बता दें कि बुलंदशहर हिंसा में नाम आने के बाद न्यायालय से मिले गिरफ्तारी वारंट के बाद यूपी एसटीएफ व स्थानीय पुलिस जीतू को लेने के लिए जम्मू-कश्मीर गई थी। वहां पहुंचने पर सैन्य अधिकारियों ने फौजी को उनको सुपुर्द करने से इनकार कर दिया था। अब ऐसा माना जा रहा है कि सैन्य अधिकारी जीतू को उत्तर प्रदेश ला रहे हैं जो उसे उत्तर प्रदेश के किसी भी थाने में सुपुर्द कर सकते हैं।
Published : 8 December 2018, 1:18 PM IST
Topics : bulandshahr violence आर्मी उत्तर प्रदेश गोली जम्मू कश्मीर जीतू पुलिस फौजी बुलंदशहर स्याना इंस्पेक्टर
No related posts found.