UP का ये जिला 2024 में घरेलू पर्यटकों के लिए बना सबसे बड़ा टूरिस्ट डेस्टिनेशन, ताज महल रहा पीछे

यूपी का अयोध्या जिला साल 2024 में घरेलू पर्यटकों के लिए सबसे बड़ा टूरिस्ट डेस्टिनेशन बना है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की ये रिपोर्ट।

Updated : 21 December 2024, 7:20 PM IST
google-preferred

अयोध्या: यूपी के अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद उत्तर प्रदेश ने पर्यटकों को आकर्षित करने के मामले में एक नया कीर्तिमान बनाया है। राज्य में इस साल जनवरी से सितंबर के बीच 47.61 करोड़ पर्यटक आये, जो अपने-आप में एक रिकॉर्ड है। इन नौ महीनों में राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थलों में से अयोध्या शीर्ष पर रहा। अयोध्या की तुलना में, आगरा के लिए पर्यटकों की संख्या 12.51 करोड़ रही, जिनमें 11.59 करोड़ घरेलू और 92.4 लाख विदेशी पर्यटक शामिल हैं।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने राज्य में पर्यटन को लेकर इस शानदार प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश ने पिछले साल 48 करोड़ पर्यटकों का स्वागत किया, जो इस साल केवल नौ महीने में ही एक मील का पत्थर बन गया।"

अयोध्या के अलावा, दूसरे आध्यात्मिक स्थलों को लेकर भी पर्यटकों की संख्या में तेजी दर्ज हुई है। वाराणसी में 6.2 करोड़ घरेलू पर्यटक और 1,84,000 विदेशी पर्यटक आये, मथुरा में 6.8 करोड़ पर्यटक आये, जिनमें 87,229 विदेशी शामिल थे। कुंभ मेले के लिए प्रयागराज में 4.8 करोड़ पर्यटक आए, मिर्जापुर में 1.18 करोड़ पर्यटक आये। 
 

Published : 
  • 21 December 2024, 7:20 PM IST