हिंदी
यूपी: उत्तर प्रदेश में जल्द ही 30 हजार पदों पर नई पुलिस भर्ती निकलने वाली है। जी हां, उत्तर प्रदेश पुलिस की इस भर्ती का ऐलान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विधानसभा में किया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवादाता के अनुसार, सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि 'वर्तमान में 60 हजार पदों पर कांस्टेबलों की भर्ती चल रही है, जो चयन के बाद अगले एक महीने के भीतर ट्रेनिंग के लिए जाएंगे। इसके बाद वो यूपी पुलिस का हिस्सा बन जाएंगे। इस भर्ती के अलावा 30 हजार पदों पर प्रदेश में नई भर्तियां भी होंगी। जिसकी प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।'
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस में 2017 से अब तक करीब 1.56 लाख पदों पर भर्ती पूरी हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में 60,244 पदों पर कांस्टेबल भर्ती की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में चल रही है। ऐसे में जो अभ्यर्थी इस भर्ती में चयनित नहीं हो पाएं हैं, उनके लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है।
यूपी पुलिस की इस भर्ती में कांस्टेबल के साथ सब इंस्पेक्टर यानी दरोगा के पदों पर भी रिक्तियां आने की संभावना है। इस पुलिस भर्ती का नोटिफिकेशन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा। जिसके बाद निर्धारित फॉर्म डेट के मुताबिक अभ्यर्थी इसमें अप्लाई कर सकेंगे।
योग्यता की बात करें तो कांस्टेबल के पदों पर किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास अभ्यर्थी फॉर्म भर सकेंगे। वहीं यूपी पुलिस एसआई के लिए किसी भी विषय से ग्रेजुएट तक पढ़ाई कर चुके अभ्यर्थी आवेदन के योग्य होंगे।
Published : 25 February 2025, 11:26 AM IST
Topics : CM Yogi Adityanath Dynamite News New police recruitment UP Police Bharti UP Police Bharti 2025 UP Police Vacancy uttar pradesh