हिंदी
देवरिया: जनपद के देवरिया-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा रविवार रात रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आरा चौरी के पास हुआ, जब स्कार्पियो और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। मृतक दोनों सगे रिश्तेदार थे, जो किसी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे।
डाइनामाइट न्यूज़ संवादाता के अनुसार, मृतक सुनील राजभर (45) और जितेंद्र राजभर (39) दोनों रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के निवासी थे। वे दोनों बाइक पर सवार होकर भागलपुर से अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों युवकों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्कार्पियो वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Published : 24 March 2025, 9:11 AM IST
Topics : accident in UP Deoria Deoria Gorakhpur National Highway Dynamite News letest news Road Accident Rudrapur Kotwali Scorpio and bike accident UP News