UP Road Accident: देवरिया में रफ्तार का कहर, बेकसूर की सड़क हादसे में गई जान
देवरिया में एक दर्दनाक हादसे ने रविवार को एक परिवार की खुशियां छीन लीं। रुद्रपुर में बीआरसी के सामने हुए एक्सीडेंट में बाइक सवार युवक की जान चली गई। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोग भी सहम गए, वहीं परिवार में कोहराम मच गया।