हिंदी
देवरिया पेट्रोल पंप पर चोरी का खुलासा
Deoria: जनपद के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के पिड़राघाट घाट स्थित श्री मार्कंडेय जी किसान सेवा केंद्र पर पेट्रोल पंप पर टैंकर से ईंधन चोरी किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पेट्रोल पंप संचालक ने चालक और खलासी पर तेल चोरी का आरोप लगाते हुए दोनों को करीब 300 लीटर ईंधन छिपाकर रफू चक्कर होने के फिराक में थे। उसी समय रंगेहाथ पेट्रोल पंप मालिक ने पकड़ लिया। इस मामले में पेट्रोल पंप संचालक की ओर से रुद्रपुर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
पेट्रोल पंप संचालक के मुताबिक, टैंकर चालक और खलासी द्वारा काफी समय से डीजल एवं पेट्रोल में हेराफेरी किए जाने का संदेह था। इस संबंध में उनके द्वारा कई बार इंडियन ऑयल बैतालपुर स्थित इंडियन आयल कॉरपोरेशन के अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से सूचना भी दी गई, लेकिन आरोप है कि समय रहते मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया।
संचालक ने अधिकारियों को यह भी बताया कि तेल चोरी करने के बाद टैंकर लेकर चालक वहां से निकल लेता था। पेट्रोल पंप प्रबंधक ने मामले पर निगरानी बढ़ाई।
इसी दौरान चालक और खलासी को कथित तौर पर करीब 300 लीटर ईंधन चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया गया। इसके बाद तत्काल इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन बैतालपुर जनपद देवरिया के अधिकारियों को मामले की सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पेट्रोलियम विभाग के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और टैंकर तथा पेट्रोल पंप की तकनीकी व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की जानकारी जुटाई।
मौके पर पेट्रोल पंप संचालक ने अधिकारियों के सामने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यदि पूर्व में दी गई शिकायतों पर समय रहते कार्रवाई होती तो संभवतः यह मामला इतना गंभीर रूप नहीं लेता। उन्होंने चालक और खलासी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
पेट्रोलियम विभाग के अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि तेल चोरी और उसमें किसी प्रकार की मिलावट का आरोप बेहद गंभीर है। ऐसी घटनाओं से न केवल पेट्रोलियम कंपनियों की छवि खराब होती है, बल्कि पेट्रोल पंप संचालकों की प्रतिष्ठा और उपभोक्ताओं के विश्वास पर भी असर पड़ता है।
अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर चालक और खलासी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अधिकारियों ने संकेत दिया कि टैंकर संख्या UP 52 सी.टी 0543 का लाइसेंस भी नियमों के तहत निरस्त किए जाने की कार्रवाई की जा सकती है।
Location : Deoria
Published : 29 August 2026, 11:18 PM IST