हिंदी
लखनऊ: बीते 13 फरवरी को कानपुर देहात के गजनेर थानाक्षेत्र में दलित परिवारों को दबंगो ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। जिससे कुल 31 लोगों को गंभीर चोट आई। इनमे से 4 पुरूष और 27 महिलायें रहीं। जिनके साथ मारपीट की गई। आरोप यह भी है की दलित परिवारों के स्कूल पढने गये बच्चों को स्कूल से भी भगा दिया और बाहर निकाल कर दंबगो ने मारपीट की।
यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार ट्रक ने किसान को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत
इस मामलें में बसपा नेता लालजी वर्मा ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाते हुएपीड़ितों को 5-5 लाख रुपए का मुआवजा देने की मांग उठाई। सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए उन्होने कहा की वर्तमान योगी सरकार के शासनकाल में अल्पसंख्यक और दलित सुरक्षित नही हैं।
Published : 17 February 2020, 4:12 PM IST
Topics : assault Government Kanpur Schedule Caste up कानपुर घटना देहात मारपीट सरकार