Ukraine Russia Crisis: यूक्रेन को NATO का समर्थन, हाई अलर्ट पर तैनात किए 100 से ज्यादा लड़ाकू जहाज

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद अब NATO भी एक्शन में आ गया है। NATO ने यूक्रेन का समर्थन करते हुए हाई अलर्ट पर 100 से ज्यादा लड़ाकू जहाज तैनात किए है। पढ़े पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 24 February 2022, 6:25 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: एक लंबे समय के तनाव के बाद रूस ने आज यूक्रेन पर हमला किया। रूस ने गुरुवार को यूक्रेन की राजधानी कीव पर क्रूज और बैलिस्टिक पर मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद NATO ने यूक्रेन को अपना पूरा समर्थन दिया है।  

रूस के इस हमले के बाद  NATO भी एक्शन में आ गया है। NATO ने यूक्रेन समर्थन करते हुए हाई अलर्ट पर 100 से ज्यादा लड़ाकू जहाज तैनात किए है। जानकारी मुताबिक NATO ने रूस को यूक्रेन से फौरन अपनी सेना हटाने को कहा है। NATO ने रूस की तरफ से यूक्रन पर किए गए हमले की निंदा की है। NATO ने कहा कि यूक्रेन पर रूस का ये हमला बिल्कुल अनुचित है। 

बता दें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान की घोषणा कर थी। जिसके बाद गुरुवार को रूसी सेना ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू कर दिया है। यूक्रेन की राजधानी कीव पर क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमले किये गए। रूस के हमलों के बाद यूक्रेन ने अपने हवाई क्षेत्र बंद करने का ऐलान कर दिया है। इस बीच भारतीयों को वापस लाने के लिए कीव गया एयर इंडिया के एक विमान को बीच से ही वापस लौटना पड़ा। 

 

Published : 
  • 24 February 2022, 6:25 PM IST